शेयर मार्केट में कत्लेआम, सेंसेक्स 2,400 अंक लुढ़का, HCLTech और Titan में भारी गिरावट

विदेशों बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 2,400 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी में भी 500 अंक से अधिक की गिरावट आई है। एचसीएल टेक और टाइटन में नौ फीसदी से अधिक गिरावट आई है। अमेरिका में मंदी की आशंका और मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव से निवेशकों में खलबली है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स करीब तीन फीसदी गिरावट के साथ 78,580.46 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 50 भी करीब दो फीसदी गिरावट के साथ 24,277.60 अंक पर आ गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *