अगस्त में 13 दिन बैंक बंद, चेक कर लें RBI का कैलेंडर, प्‍लान बनाने में मिलेगी मदद

अगस्त में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राइवेट और सरकारी सभी बैंक शामिल हैं। बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों के लिए यह कैलेंडर महत्वपूर्ण है। यह लोगों को अपने बैंक से जुड़ा काम को समय से निपटा लेने के ल‍िए तैयार करता है। कुछ नेशनल हॉलीडे पूरे भारत में होती हैं। लेकिन, कई छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती हैं। आइए देखते हैं अगस्त 2024 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे

अवकाश का नामदिन
खेर पूजा3
तेंदोंग ल्‍हो रम फात8
देशभक्त दिवस13
स्वतंत्रता दिवस/ पारसी नववर्ष (शहंशाही)15
रक्षा बंधन/ झूला पूर्णिमा/ बिर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर का जन्मदिन19
श्री नारायण गुरु जयंती20
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्ण जयंती26

3-26 अगस्‍त तक बैंकों की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर

3 अगस्त 2024 को खेर पूजा है। त्रिपुरा में मनाया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस दिन राज्‍य में बैंक बंद रहेंगे।

8 अगस्त 2024 को तेंदोंग ल्‍हो रम फात है। यह सिक्किम का महत्वपूर्ण त्योहार है।

13 अगस्त 2024 को पैट्रियट डे है। मणिपुर में हर साल 13 अगस्त को यह मनाया जाता है।

15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष (शहंशाही) है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश है जो 15 अगस्त को पड़ता है। वहीं, पारसी नव वर्ष भारत में क्षेत्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इसे प्रसिद्ध फारसी राजा जमशेद, जिन्होंने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी और नवरोज, जिसका अर्थ है ‘नया दिन’, के नाम पर ‘जमशेदी नवरोज’ के रूप में भी जाना जाता है।

19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन/झूलन पूर्णिमा/ बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन है। रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मा बहादुर जीबीई केसीएसआई का जन्मदिन मनाया जाएगा।

20 अगस्त 2024 को श्री नारायण गुरु जयंती है। श्री नारायण जयंती केरल का राजकीय त्योहार है, जो मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में ओणम के दौरान चतुर्थी के दिन मनाया जाता है।

26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती है। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है। इस दिन देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *